September 16, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

कच्ची स्प्रिट के साथ महिला गिरफ्तार !

सिलीगुड़ी: न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने कच्ची स्प्रिट के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया | प्राप्त जानकारी अनुसार महिला भारत नेपाल सीमांत क्षेत्र पानीटंकी से कच्ची स्प्रिट को लेकर एनजेपी स्टेशन इलाके में बेचने के उद्देश्य से पहुंची थी, लेकिन उससे पहले ही गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया | महिला का नाम गीता शैव्या बताया गया है और वह नक्सलबाड़ी की निवासी है | पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि, महिला इस कारोबार से लंबे समय से जुड़ी हुई है और इस कच्ची स्प्रिट से मिलावटी शराब बनाई जाती है | आरोपी महिला को आज जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *