सिलीगुड़ी, पहाड़, समतल, Dooars समेत उत्तर बंगाल की उन सभी महिलाओं के लिए यह खबर राहत दे सकती है, जो अन्नपूर्णा भंडार की राशि खाते में जमा होने का इंतजार कर रही हैं. इससे पहले कहा जा रहा था कि 10 अक्टूबर को उन्हें अन्नपूर्णा का पैसा मिल जाएगा. सितंबर महीने में राज्य सरकार की ओर से राज्य की महिलाओं को कुछ इसी तरह का संकेत दिया गया था कि हर महीने दूसरे हफ्ते में अन्नपूर्णा का पैसा पात्र महिलाओं के खाते में जमा किया जाएगा.
सोशल मीडिया और फेसबुक पर भी अनेक युटयुबर्स के पोस्ट और वीडियो से भी उन्हें यकीन आने लगा था कि 10 तारीख को अक्टूबर का पैसा उनके खाते में जमा हो जाएगा. लेकिन 10 अक्टूबर को बैंक बंद था. जबकि 11 अक्टूबर को रविवार होने के कारण 12 अक्टूबर को राज्य सरकार ने राज्य की पात्र महिलाओं के खाते में अन्नपूर्णा भंडार की राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी. इस अवसर पर कहा भी गया था कि सभी पात्र महिलाओं के खाते में तीन दिनों के भीतर अन्नपूर्णा का पैसा जमा हो जाएगा.
लेकिन आज एक और नया अपडेट सामने आया है. राज्य सरकार और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य की लगभग डेढ़ करोड़ या इससे ज्यादा महिलाओं के खाते में अन्नपूर्णा की राशि ट्रांसफर करने के लिए बैंकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो अलग-अलग दिनों मे महिलाओं के खाते में क्रेडिट होगा. ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि कुछ महिलाओं के खातों में अन्नपूर्णा का पैसा जमा होना शुरू हो गया है. लेकिन सभी महिलाओं के खाते में अन्नपूर्णा का पैसा 17 तारीख तक जमा हो जाएगा.
इसलिए अगर आप अन्नपूर्णा का पैसा प्राप्त करने के लिए अपना खाता रोज जांच कर रही है तो अभी आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है. वैसे भी सरकार दुर्गा पूजा से पहले सभी पात्र महिलाओं के खाते में अन्नपूर्णा का पैसा जमा करने की बात पहले ही कह चुकी है. 17 अक्टूबर से विधिवत रूप से दुर्गा पूजा शुरू हो रही है. उस दिन सभी पात्र महिलाओं के खाते में अन्नपूर्णा का पैसा जमा हो जाएगा, इसमें कोई संदेह नहीं है. आपको बताते चलें कि सितंबर महीने में भी पात्र महिलाओं के खाते में 17 तारीख को ही अन्नपूर्णा का पैसा ₹3000 क्रेडिट हुआ था.
17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा की छुट्टियां शुरू हो रही है. ऐसे में इस बात की संभावना है कि दुर्गा पूजा की छुट्टियां शुरू होने से पहले ही राज्य सरकार की ओर से अन्नपूर्णा का पैसा पात्र महिलाओं के खाते में जमा कर दिया जाएगा. हालांकि इस संदर्भ में राज्य सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है. यह जानकारी सूत्रों पर आधारित है. सूत्र बताते हैं कि अक्टूबर महीने में अन्नपूर्णा की लाभार्थी महिलाओं की तादाद बढ़ सकती है.
एक अनुमान के अनुसार अक्टूबर महीने में राज्य सरकार डेढ़ करोड़ या एक करोड़ 60 लाख महिलाओं के खाते में अन्नपूर्णा का पैसा जमा कर सकती है. अन्नपूर्णा का पैसा उन्हीं पात्र महिलाओं के खाते में जमा होगा, जिनके बैंक खाते डीबीटी से जुड़े होंगे. आधार सीडिंग के साथ ही नाम में कोई स्पेलिंग भूल नहीं होगी. यानी अगर आपका सब कुछ सही है और आपने सितंबर व अगस्त महीने का पैसा प्राप्त किया है तो आपके बैंक खाते में अक्टूबर का पैसा आना तय है.
आप पश्चिम बंगाल सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर अपने खाते का स्टेटस भी जान सकती हैं. अगर आपका स्टेटस अप्रूव्ड दिखा रहा है और उसके नीचे मंथली पेमेंट स्टेटस सक्सेस है तो आपको चिंता करने की बात नहीं है. केवल अंडर प्रोसेस वालों को ही यह सोचना होगा कि क्या उनके खाते में अन्नपूर्णा का पैसा क्रेडिट होगा. जिनके आवेदन का वेरिफिकेशन नहीं हो सका है या होने वाला है ऐसी लाभार्थी महिलाओं को भी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
इस महीने दुर्गा पूजा के कारण हर महिला का घरेलू खर्च बढ़ गया है. ऐसे में जब उन्हें अतिरिक्त 3000 रुपए राशि प्राप्त होगी तो उन्हें अपना खर्च संतुलन में आसानी होगी और उनके लिए यह एक बड़ी राहत की बात होगी. सरकार की भी कोशिश है कि हर पात्र महिला को पूजा से पहले ही उनके खाते में अन्नपूर्णा की राशि जमा हो सके. सूत्रों ने बताया कि आज या अभी से कुछ देर बाद या कल तक राज्य सरकार की ओर से इस संदर्भ में आधिकारिक घोषणा की जा सकती है.
