पश्चिम बंगाल में लाखों महिलाओं को अन्नपूर्णा भंडार का पैसा उनके खाते में नियमित रूप से भेजा जा रहा है, तो लाखों महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें अब तक अन्नपूर्णा भंडार की एक भी किस्त नहीं मिली है. वे काफी परेशान हैं. बीडीओ ऑफिस से लेकर एसडीओ ऑफिस, नगर निगम,पंचायत और बीजेपी ऑफिस तक के भी चक्कर लगा रही हैं. क्या इस महीने उन्हें अन्नपूर्णा भंडार का पैसा मिलेगा?
भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पार्टी नेताओं के द्वारा ऐसी परेशान महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए 30 और 31 जुलाई को कैंप किया गया था. काफी संख्या में महिलाओं द्वारा कैंप में अपनी समस्या रखी गई. इन महिलाओं की आमतौर पर समस्याएं हैं आवेदन रिजेक्ट, अंडर प्रोसेस, अंडर इंक्वायरी, पेमेंट फैलियर इत्यादि, जो उनके आवेदन स्टेटस में दिखा रहा है. ऐसी काफी महिलाएं हैं, जिनका स्टेटस पेमेंट फैलियर दिखा रहा है. लेकिन वे भी काफी परेशान हैं. सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा चुकी हैं. लेकिन कहीं भी बात नहीं बन पाई. हार थक कर वे बीजेपी कार्यालय से संपर्क कर रही हैं.
आज आपको बताने जा रहे हैं कि अगस्त महीने में आपको पैसा मिलेगा या नहीं और पैसा मिलेगा भी तो कब तक मिलेगा? यह भी बताने जा रहे हैं कि जिन महिलाओं को अब तक नियमित रूप से अन्नपूर्णा भंडार का पैसा मिलता रहा है, क्या उन्हें इस बार पैसा मिलेगा? जिन महिलाओं को अगस्त महीने में भी पैसा नहीं मिलेगा, उन्हें क्या करना चाहिए. इत्यादि बहुत से आपके सवाल हो सकते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं.
अगर आपका आवेदन स्टेटस अंडर इंक्वायरी या अंडर प्रोसेस दिखा रहा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. इसका यह मतलब है कि आपका वेरिफिकेशन चल रहा है. लगभग 90% संभव है कि अगस्त महीने में आपका भुगतान होगा. लेकिन जिन महिलाओं का स्टेटस रिजेक्ट दिखा रहा है तो इसका यह मतलब है कि आपके आवेदन को रिजेक्ट किया जा चुका है. ऐसा आवेदन भरते समय किसी भूल या पात्रता की शर्तों के अनुकूल न होने के कारण हुआ है.
अगर आपका आवेदन फॉर्म रिजेक्ट दिखा रहा है तो बीडीओ,एसडीओऑफिस या पंचायत या फिर नगर पालिका, नगर निगम के अधिकारी भी आपकी कोई ज्यादा सहायता नहीं कर सकते हैं. इसका सीधा मतलब यह है कि आप सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार पात्रता नहीं रखते हैं. ठीक इसके विपरीत अगर आप पात्रता रखती हैं तो आवेदन में भूल के कारण आपका आवेदन रिजेक्ट किया गया है. भविष्य में पोर्टल में सुधार की गुंजाइश होगी. उसके बाद ही आपका भुगतान संभव है. लेकिन तब तक के लिए आपको प्रतीक्षा करनी होगी.
राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि अगस्त महीने में आवेदन पत्रों का वेरिफिकेशन किया जाएगा. अगस्त महीने में वेरिफिकेशन का काम पूरा हो जाएगा. अगर आवेदन में भूल के कारण आपका आवेदन रिजेक्ट किया गया है तो यह संभव है कि उसे इस महीने सुधारा जा सके या फिर सरकार पोर्टल में एडिट ऑप्शन दे सकती है. अब उन महिलाओं की बात करते हैं, जिन्हें अब तक नियमित रूप से अन्नपूर्णा भंडार की राशि प्राप्त हो रही है.
क्या उन्हें इस महीने अन्नपूर्णा भंडार का पैसा मिलेगा? आपके लिए अच्छी खबर भी है और बुरी खबर भी है. अब तक सरकार ने वोटर लिस्ट के आधार पर आपका भुगतान किया था. लेकिन अब आपके आवेदन फार्म की जांच की जा रही है. अगर सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार वेरीफिकेशन के क्रम में आपकी पात्रता साबित होती है तो आपका भुगतान नियमित रूप से जारी रहेगा. लेकिन वेरिफिकेशन में आप अयोग्य साबित होती हैं तो आपको आगे से पैसा मिलना रुक जाएगा.
मीडिया खबरों के अनुसार अब तक के वेरिफिकेशन में सरकार ने 25 लाख महिलाओं के आवेदन रिजेक्ट कर दिए हैं. इसलिए यह कहना मुश्किल है कि अगस्त महीने में सभी महिलाओं को भुगतान प्राप्त होगा या फिर काफी महिलाएं जो अब तक नियमित रूप से भुगतान प्राप्त कर रही थीं, उनका भुगतान रुक जाएगा. जब तक वेरिफिकेशन का काम पूरा नहीं हो जाता है, तब तक ऐसी महिलाओं के भुगतान के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है.
जिन महिलाओं का स्टेटस पेमेंट फैलियर दिखा रहा है तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. इसका यह मतलब है कि आपका आवेदन पहले ही मंजूर किया जा चुका है. सरकार ने आपको पैसा भी ट्रांसफर किया था. लेकिन बैंक में आधार से आपका नाम मैच नहीं होने अथवा डीबीटी लिंक नहीं होने या एक से अधिक बैंकों में खाता होने के कारण डीबीटी की अनिश्चित स्थिति, खाता फ्रिज होने, केवाईसी नहीं होने इत्यादि कई समस्याएं हो सकती हैं.
ऐसी महिलाओं को सलाह है कि वह बीडीओ, नगर निगम, एसडीओ या किसी भी सरकारी दफ्तर का चक्कर लगाने की बजाय सीधे बैंक से संपर्क करें और अपना डीबीटी लिंक के साथ-साथ खाता संबंधित त्रुटियों को दूर करें. ठीक हो जाने के बाद सरकार जब अगली किस्त जारी करेगी तो आपके खाते में अन्नपूर्णा भंडार का पैसा स्वतः आ जाएगा. इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है और ना ही कहीं और जाने की जरूरत है.
अगस्त महीने में अन्नपूर्णा भंडार का भुगतान किस तिथि को किया जाएगा, सरकार के द्वारा हालांकि इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है.परंतु इतना निश्चित है कि 30 अगस्त से पहले सभी योग्य लाभार्थियों के खाते में अन्नपूर्णा भंडार का पैसा जमा हो जाएगा.
