सिलीगुड़ीः केंद्र सरकार सिलीगुड़ी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र की सुरक्षा पर कड़ी नजर रख रही है। कोई भी देश विरोधी ताकत सिर उठाने की कोशिश करे तो केंद्र सख्त कार्रवाई करेगा। सोमवार को दिल्ली से बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने ये बातें कही।
उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी शहर में कई दिनों से उग्रवादी संगठनों और आतंकी गतिविधियों की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम करेंगे तो चिकन नेक सुरक्षित हो जाएगा। साथ ही कोरोना के नए वैरिएंट के बारे में उन्होंने कहा कि हम भारत के प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार पिछले 2 साल से कोरोना से लड़े हैं। हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स बहुत सावधानी से काम कर रहे हैं। बहरहाल, कोरोना को लेकर सभी सतर्क हैं। टीकाकरण और बूस्टर डोज पहले ही दी जा चुकी है। उन्होंने सभी को सतर्क रहने को कहा।
राजनीति
सिलीगुड़ी की सुरक्षा को लेकर कर बोले निशिथ प्रमाणिक !
- by Gayatri Yadav
- December 26, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1602 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
