सिलीगुड़ी: भारत-नेपाल सीमा पार कर तस्करी करने से पहले एसएसबी जवानों ने पांच गायों को बरामद किया । इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना नक्सलबाड़ी के छापूजात इलाके में हुई। शनिवार तड़के एसएसबी की आठवीं बटालियन के जवानों ने सीमा पर गश्त के दौरान एक पिकअप वैन में नेपाल से तस्करी कर ला रहे मवेशियों को देखा। जवानों को देख दोनों तस्कर गाय को छोड़कर नेपाल भाग गए। बाद में एसएसबी ने पांच गायों को बरामद कर दार्जिलिंग जिले की नक्सलबाड़ी पुलिस को सौंप दिया। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
जुर्म
तस्करी से पहले पांच गाय बरामद
- by Gayatri Yadav
- December 31, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 898 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, siliguri, उत्तर बंगाल, सिलीगुड़ी
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने संतोषी घाट
November 11, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, good news, newsupdate, siliguri, sjda
SJDA में जान फूंकने की कोशिश, चेयरमैन के रूप
November 5, 2026
