November 20, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

बांग्लादेश में भड़की हिंसा! हुमायूं कबीर के घर के बाहर उपद्रवियों ने लगाई आग!

बांग्लादेश में एक बार फिर से हिंसा और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं. अवामी लीग के कार्यकर्ता बांग्लादेश की मौजूदा तारिक रहमान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और मंत्रियों को निशाना बना रहे हैं. सिलहट शहर के दरिया पारा इलाके में विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर के बाहर आग लगा दी गई. एक दिन पहले उपद्रवियों ने बांग्लादेश में अलग-अलग स्थानों पर आगजनी, हिंसा और बमबारी की थी.

आखिर बांग्लादेश एक बार फिर से हिंसा की आग में क्यों सुलगने लगा है? बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के खिलाफ लोगों को इतना गुस्सा क्यों है? क्या तारिक रहमान बांग्लादेश की सत्ता संभालने में असमर्थ साबित हो रहे हैं? क्या बांग्लादेश की आवाम को एक बार फिर से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की याद सताने लगी है? शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग अपने नेता की सुरक्षित घर वापसी चाहती है.

लेकिन बांग्लादेश के मौजूदा प्रधानमंत्री तारिक रहमान शेख हसीना की बांग्लादेश में वापसी के खिलाफ हैं. उन्होंने पहले ही शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग पर बैन लगा दिया है. कुछ दिनों पहले ही शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई थी. फिलहाल शेख हसीना भारत में हैं. प्रधानमंत्री तारिक रहमान नहीं चाहते हैं कि शेख हसीना बांग्लादेश लौटे. दरअसल तारिक रहमान को शेख हसीना की प्रशासनिक क्षमता का पता है.

उन्हें लगता है कि अगर शेख हसीना की घर वापसी होती है तो वह कुछ ही दिनों में तारिक रहमान का तख्ता पलट कर सकती है. यही कारण है कि तारिक रहमान ने शेख हसीना का बांग्लादेश लौटने का रास्ता बंद कर रखा है. इसी के विरोध में शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग पिछले कई दिनों से राजनीतिक हिंसा और आगजनी कर रही है.

बांग्लादेश के स्थानीय अखबार प्रथम आलो की एक रिपोर्ट के अनुसार सिलहट मेट्रोपोलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर अफजल हुसैन के हवाले से खबर मिल रही है कि बांग्लादेश में हिंसक लोगों की एक भीड ने मंत्री हुमायूं कबीर के घर के बाहर आग लगा दी.हालांकि समय रहते पुलिस ने हादसे पर काबू पा लिया है. यह घटना रात्रि 3:00 बजे से लेकर 4:00 के बीच घटी है.

पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में यही सब चल रहा है. संकेत मिल रहा है कि आवामी लीग एक लंबे अरसे के बाद मुखर हुआ है. खासकर तब जब पार्टी को सूचना मिली कि उनकी नेता शेख हसीना बांग्लादेश लौटने की योजना बना रही है. इसके बाद आवामी लीग के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.

वैसे भी बांग्लादेश की आवाम मौजूदा प्रधानमंत्री तारिक रहमान के कामकाज से संतुष्ट नहीं है. भारत और बांग्लादेश के संबंध भी खराब हुए हैं. वहां के लोग चाहते हैं कि भारत के साथ बांग्लादेश के संबंध बेहतर हो और यह काम केवल शेख हसीना ही कर सकती है. यही कारण है कि बांग्लादेश में शेख हसीना लोगों की पहली पसंद पहले भी थी तो आज भी है.

उनकी बांग्लादेश में बढती लोकप्रियता से घबराकर प्रधानमंत्री तारिक रहमान और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी डर गए हैं और वह किसी भी कीमत पर शेख हसीना की वापसी नहीं चाहते हैं. बहरहाल देखना होगा कि जीत किसकी होती है. तारिक रहमान की या फिर अवामी लीग? यह भी देखना होगा कि अपने नेता की सुरक्षित वापसी को लेकर आवामी लीग और बांग्लादेश के उपद्रवी अब कौन सा नया तरीका अपनाते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *