जलपाईगुड़ी: यह हादसा शनिवार सुबह सिलीगुड़ी – जलपाईगुड़ी नेशनल हाईवे जटीयाकाली इलाके में हुई । घायल बाइक सवार का नाम मोहम्मद आलम व राजगंज के गोलाबाड़ी इलाके का निवासी बताया गया है। घायल हालत में उसे फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने की फिराक में अचानक ब्रेक लगा दिया, तभी पीछे से आ रही एक निजी बस अनियंत्रित हो कर ट्रक से टकरा गई और इस दौरान पीछे चल रही एक बाइक भी बस से टक्करा गई । बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि बस में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं आयी। मौके से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
घटना
सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
- by Gayatri Yadav
- January 14, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1877 Views
- 4 years ago
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
