सिलीगुड़ी: गुप्त सूत्रों के आधार पर वन विभाग ने एक दुर्लभ प्रजाति के सांप को बरामद किया | जानकारी अनुसार सोमवार को वन विभाग के बैकुंठपुर प्रखंड के एमपीपी -1 रेंज को सूचना मिली कि बिहार से लगभग विलुप्त हो रहे प्रजाति के सांप को लाकर एक घर में रखा गया है | सूचना के आधार पर रेंज संजय दत्त के नेतृत्व में पासंग लामा के घर छापेमारी की गई और विलुप्त होती प्रजाति के सांप को बरामद किया | सांप की लंबाई 4 फिट 5 इंच और वजन 4. 5 किलो बताया गया है | इस मामले में वन विभाग ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार आरोपियों के नाम अरिंदम सरकार, पासंग लामा शेरपा, अनोवर मिया, जगदीश चंद्र रॉय बताया गया है | मंगलवार को चारों आरोपियों को जलपाईगुड़ी कोर्ट ले जाया गया | वहीं दूसरी ओर वन विभाग द्वारा बताया गया है कि सांप को बिक्री के मकसद से बिहार से लाया गया था, लेकिन उससे पहले ही सूचना मिलने पर वन विभाग ने कार्रवाही की और जानकारी यह भी मिली है कि इस विलुप्त होती प्रजाति के सांप की कीमत एक करोड़ रूपये रखी गई थी | वन विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है |
जुर्म
दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- February 21, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1238 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
suvendu adhikary, bjp, north bengal, siliguri, WEST BENGAL, westbengal
पहाड़ के विकास और चाय बागानों की सुरक्षा के
September 8, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, Action, good news, newsupdate, TMC
TMC में हड़कंप! काजल घोष के बाद अब नदीमुल
September 7, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, alert, FLOOD, newsupdate, north bengal, weather, WEST BENGAL, westbengal
तीस्ता नदी के बढ़ते जल स्तर से उत्तर बंगाल
September 7, 2026
