सिलीगुड़ी: मादक पदार्थ के खिलाफ सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस अंतर्गत के विभिन्न थाना लगातार अभियान चला रही है |
इसी क्रम में कल प्रधान नगर थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर डागापुर इलाके से प्रतिबंधित 48 बोतल कफ सिरप एवं 53 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया | पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक कल डागापुर चाय बागान इलाके में मादक पदार्थ लेकर पहुंचे थे, सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया |
गिरफ्तार आरोपियों में से एक का नाम 24 वर्षीय हमीरुल शेख बताया गया है और वो मुर्शिदाबाद का निवासी है, वहीं दूसरे युवक की पहचान 20 वर्षीय अभीराज कुमार सिंह और वो चंपासारी का निवासी बताया जा रहा है | दोनों युवकों को आज एनडीपीएस एक्ट के तहत सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
डागापुर इलाके से मादक पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- September 11, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1063 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
