मारवाड़ी युवा मंच, सिलीगुड़ी शाखा द्वारा ‘‘दूर्गापुजा’’ के दौरान 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक आयोजित ‘‘सेवा शिविर ’’ का आज समापन किया गया । यह सेवा शिविर जाजोदिया मार्केट संलग्न इलाके में आयोजित किया गया था। शाखा द्वारा नौ दिनों तक महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस सेवा शिविर के माध्यम से नौ दिनों में 9000 से अधिक लोंगो को महाप्रसाद का भोजन कराया गया। साथ ही स्वास्थ्य परिक्षण, बच्चों के मध्य पठन-पाठन सामग्री और साड़ी का वितरण किया गया। आज समापन समारोह में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र भट्टर, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कपील लखोटिया उपस्थित हुए थे। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष आशु अग्रवाल ने सभी का स्वागत् किया। कार्यक्रम का आयोजन इस प्रकल्प के संयोजक सूरज अग्रवाल के संयोजन में हुआ। इस दौरान शाखा सचिव ललित अग्रवाल ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनएं दी।
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
मारवाड़ी युवा मंच, सिलीगुड़ी शाखा द्वारा आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम हुआ संपन्न!
- by Gayatri Yadav
- October 23, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1057 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
Mahananda River, good news, newsupdate, siliguri
महानंदा नदी से दो छात्रों के शव बरामद !
September 15, 2026
newsupdate, Action, good news, indian railway, railway, siliguri, siliguri town station
ट्रेन से बिहार में शराब तस्करी की कोशिश, सिलीगुड़ी
September 15, 2026
newsupdate, good news, siliguri
हिंदी भाषा के व्यावहारिक उपयोग पर जोर, सिलीगुड़ी में
September 14, 2026
newsupdate, bjp, Politics, siliguri, TMC
तृणमूल और भाजपा पर महम्मद सलीम का हमला, नगर
September 14, 2026
