सिलीगुड़ी: मारवाड़ी युवा मंच, सिलीगुड़ी शाखा द्वारा 01 दिसम्बर को स्थानीय सूरताराम नकीपुरिया भवन, खालपाड़ा में ‘‘रक्तदान शिविर ’’ का आयोजन किया गया। यह शिविर शाखा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य आनंद अग्रवाल के अनुज स्व0 महेश (बब्लू) अग्रवाल के पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 57 यूनिट रक्त संग्रहित कर स्थानीय तराई लायन्स ब्लड बैंक को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष आशु अग्रवाल ने सभी का स्वागत् किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व शाखा के संस्थापक अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, शाखा के पूर्व अध्यक्ष अतुल झंवर, आनंद अग्रवाल, नितिन गोयल, उमेश गर्ग, महेश डालमिया, पवन राठी, बिपुल शर्मा, गोपाल शर्मा, मनोज अग्रवाल, परमेश्वर केजरिवल के साथ शाखा अन्य सदस्यों व गणमान्य लोग उपस्थित हुए |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
मारवाड़ी युवा मंच, सिलीगुड़ी शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
- by Gayatri Yadav
- December 1, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2941 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
