October 18, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

नवांकुर संघ मना रहें हैं दुर्गा पूजा की स्वर्ण जयंती !

सिलीगुड़ी: बंगाल की दुर्गा पूजा को ऐसे ही विश्व विख्यात का खिताब नहीं मिला है, क्योंकि बंगाल के दुर्गा पूजा आयोजक पंडाल को इतने भव्य रूप से सजाते हैं कि, उसे देखने के लिए लोग घंटों कतार में खड़े रहते हैं और देखने के बाद तृप्त होकर माँ दुर्गा को श्रद्धा से नमन करते हैं | देखा जाए तो प्राय दुर्गा पूजा पंडाल विभिन्न थीम पर आधारित होता है | सिलीगुड़ी में एक ऐसा ही पूजा पंडाल है, जो अपने 50 वे साल को मना रहा है | बता दे कि, नवांकुर संघ 50 सालों से सिलीगुड़ी में दुर्गा पूजा का आयोजन कर रहे है और इस वर्ष दुर्गा पूजा की स्वर्ण जयंती मना रहे है | वही पूजा आयोजक स्वर्ण जयंती को लेकर काफी उत्साहित है | इस वर्ष पर नवांकुर संघ दुर्गा पूजा के सचिव नीरज सिंह ने बताया कि, इस वर्ष यह पूजा 50 साल में प्रवेश कर रहा है और इस अवसर पर बांस की थीम पर पूजा पंडाल को निर्मित किया जा रहा है, जिसमें पूजा पंडाल को पूरी तरह बांस से सजाया जाएगा और उन्होंने यह भी बताया कि, इस भव्य पंडाल को सिलीगुड़ी के कारीगरों द्वारा ही बनाया जा रहा है और पूजा पंडाल में लाइट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है | पूजा के 50 वर्ष होने पर कई विशेष तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोगों के बीच भोजन वितरण के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे | इस दौरान नीरज सिंह ने श्रद्धालुओं से अनुरोध करते हुए कहा कि, वे आए और इस भव्य पूजा पंडाल के दर्शन करें |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *