October 22, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

सोने की चैन पहनने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान !

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 24 में दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला के साथ छिनताई की कोशिश और इस घटना से उस क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है | बता दे कि, वृद्ध महिला सुबह बाजार से घर लौट रही थी, तभी बाइक में दो युवक आए और महिला के गले से सोने की चैन छीने की कोशिश करने लगे, लेकिन किसी तरह वृद्ध महिला ने खुद को बचा लिया | महिला के चिल्लाने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए, लेकिन इस घटना में महिला का हार टूट गया | हालांकि महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं की है, लेकिन मौखिक रूप से जानकारी दे दी है | इस घटना ने फिर से शहर में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं | वही इस घटना के बाद उस क्षेत्र के लोग दहशत में है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *