October 22, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

करोड़ों का सोना बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार !

सिलीगुड़ी: काली पूजा से ठीक पहले केंद्रीय खुफिया एजेंसी के सिलीगुड़ी डिवीजन के अधिकारियों को एक बड़ी सफलता मिली है | बता दे कि,गुप्त सूत्र से मिली सूचना के आधार पर केंद्रीय खुफिया एजेंसी के सिलीगुड़ी डिविजनल के अधिकारियों ने जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 में छापेमारी की और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया | हिरासत में लिए गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर 19 सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं | इस व्यक्ति का नाम गौरव कुमार साहा बताया गया है | वही बरामद सोने का वजन 2 किलो 215 ग्राम बताया गया है जिसका मूल्य लगभग एक करोड़ 72 लाख रुपया आंका गया है | पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने यह स्वीकार किया कि, वह बांग्लादेश सीमा से भारत सोने की तस्करी के लिए आया था | गिरफ्तार आरोपी को केंद्रीय खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया | वहीं केंद्रीय खुफिया विभाग के अधिकारी मामले की छानबीन कर रही हैं |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *