April 28, 2025
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

धारदार हथियार के साथ कई आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने 6 लोगों को डकैती की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया | बता दे कि, सिलीगुड़ी थाने की पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि, सिलीगुड़ी के बागराकोट बस स्टैंड संलग्न में कुछ युवक इकट्ठा होकर डकैती की योजना बना रहे थे, सुचना मिलते ही सिलीगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को आता देख कुछ युवक मौके फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तत्परता के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया | गिरफ्तार आरोपियों के नाम शिव चौधरी, विशाल देब चौधरी, निकी दास,एमडी आलम, पंकज बसक, बादल पासवान बताया गया है | यह सभी सिलीगुड़ी के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं | पुलिस ने आरोपियों के पास से धारदार हथियार भी बरामद किया | गिरफ्तार आरोपियों को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया | पुलिस मामले की छानबीन का रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *