सिलीगुड़ी: वृद्ध महिला ने कुएं में छलांग लगा दी, अस्पताल में इलाजरत । घटना सिलीगुड़ी के भक्तिनगर थाने के आशीघर चौकी के श्रीमा सरणी इलाके में घटित हुई । बताया जा रहा है कि, 75 वर्षीय महिला ने आज दोपहर करीब एक बजे कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों और पड़ोसियों ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग और आशीघर चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला गया। जानकारी मिली है कि, महिला ने दो दिन पहले भी अपने जीवन को समाप्त करने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि, आज घर पर कोई नहीं था इसलिए उसने कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि, उसकी बेटी ने यह नजारा देख लिया। वह चिल्लाई और पड़ोसी दौड़कर आए। फिर दमकल विभाग और पुलिस सूचित किया गया, घटना स्थलपर पहुंच कर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी ने वृद्ध महिला को बचाया। महिला को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। वृद्ध महिला का नाम जोछना बसाक है। स्थानीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि, कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और इसी कारण महिला द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया |
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)