भारतीय जनता पार्टी के सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिले के महासचिव नंटू पाल के नेतृत्व में आज एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस प्रेस मीट का मुख्य उद्देश्य था नागरिकता और मतदाता सूची को लेकर लोगों में जो भ्रम फैलाया जा रहा है, उसे दूर करना।इस मौके पर नंटू पाल ने कहा कि भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है, और यह कदम केवल अवैध रूप से भारत में रहने वाले घुसपैठियों के खिलाफ उठाया जा रहा है।उन्होंने साफ़ कहा,भारत सरकार किसी भी नागरिक की नागरिकता छीनने नहीं जा रही है, बल्कि केवल गैरकानूनी घुसपैठियों की पहचान के लिए यह प्रक्रिया चलाई जा रही है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आने वाले समय में सिलीगुड़ी में जागरूकता शिविर और कैम्प आयोजित किए जाएंगे,ताकि आम नागरिकों को सही जानकारी दी जा सके और दस्तावेज़ीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि झूठे प्रचार के जाल में न फँसें और सतर्क रहें।
bjp
Politics
siliguri
SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
उत्तर बंगाल
घटना
राजनीति
लोकसभा चुनाव
सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी में भाजपा के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस !
- by Ryanshi
- July 30, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3282 Views
- 10 months ago

Share This Post:
Related Post
Raju Bista, bjp, good news, Health, kalimpong, newsupdate, suvendu adhikary
कालिम्पोंग के लिए बड़ी सौगात!
May 23, 2026
