यूं तो बैंक और सरकारी नियमों में बदलाव हर महीने की पहली तारीख से लागू हो जाता है. फरवरी महीना बीत रहा है और मार्च का आगाज होने वाला है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्च महीना आपकी जेब से लेकर आपके रोजमर्रा की जिंदगी पर भारी असर डाल सकता है. अब तक के सबसे बड़े बदलावों में मार्च का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है.
क्योंकि चालू वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना है. इसलिए इस महीने बैंक और सरकारी नियम या तो आपकी खुशियों को बढ़ा सकते हैं. या फिर आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है. आप सोच रहे होंगे कि सबसे बड़ा बदलाव अप्रैल से शुरू होगा, जो नया वित्तीय वर्ष होगा. और सरकार के नए नियम नए वित्तीय वर्ष में ही लागू होते हैं. परंतु मार्च का महीना उन सभी प्रस्तावों के लागू होने और नए नियमों की स्थापना से भी ज्यादा महत्वपूर्ण इसलिए है कि यह महीना आपके यूपीआई डिजिटल पेमेंट सुरक्षा और रेल यात्रा से भी जुड़ा हुआ है.
मार्च महीने में होली और दूसरे त्यौहार आते हैं. आपकी रेल यात्रा हो सकती है. इसलिए इस खबर को जान लीजिए. पुराना UTS app धीरे-धीरे बंद किया जा सकता है. रेलवे की ओर से रेल वन app लाया जा रहा है. इस नए ऐप को डाउनलोड करना इसलिए जरूरी है कि इसी एप के जरिए आप जनरल टिकट, प्लेटफार्म टिकट, लोकल यात्रा से संबंधित सभी सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं.
इसके अलावा रेलवे से रिफंड आसानी से प्राप्त करने का भी अवसर प्राप्त कर सकते हैं. पुरानी UTS एप में यह सुविधा सरल नहीं है और प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ता है. कभी-कभी इसमें काफी समय लग जाता है और सटीक भी नहीं होता. इसलिए रेल यात्रा शुरू करने से पहले इस नए ऐप को डाउनलोड कर ले तो आपकी यात्रा मंगलदायक और आनंददायक बन जाएगी.
1 मार्च से जो महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है, उसमें आपकी मोबाइल बैंकिंग से लेकर मिनिमम बैंक बैलेंस, एलपीजी ट्रेन टिकट के नए नियम और यूपीआई सुरक्षा से जुड़े नए बदलाव इत्यादि शामिल है, जो आपके रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाल सकते हैं. यह महत्वपूर्ण बदलाव आपके चेहरे पर या तो मुस्कान ला सकते हैं या फिर आपकी आह भी निकाल सकते हैं. लेकिन जैसा कि सरकार दावा कर रही है, डिजिटल पेमेंट से जुड़े जो नियम है, वे 1 मार्च को लागू हो जाएंगे. इससे डिजिटल पेमेंट सिक्योरिटी लेयर मजबूत हो जाएगी. सरकार का मकसद भी स्पष्ट है कि डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाई जाए.
1 मार्च से अगर आप किसी को मोटी धनराशि यूपीआई पर भेजते हैं तो यह आसान नहीं होगा. इसके लिए आपसे बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन मांगा जा सकता है. अभी तक तो यूपीआई पर अमाउंट ट्रांसफर का नियम यही है कि यूपीआई पिन के अलावा बाकी किसी चीज की आवश्यकता नहीं पड़ती है. लेकिन मार्च महीने में बड़ा अमाउंट ट्रांसफर करने के लिए केवल यूपीआई pin आवश्यक नहीं होगा बल्कि आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी जरूरी हो जाएगा. सरकार इस बदलाव के जरिए डिजिटल फ्रॉड को रोकना चाहती है.
अब यह भी जान लीजिए कि आपके मोबाइल फोन के सिम बाइंडिंग के नियम क्या बदल रहे हैं. मोबाइल फोन नहीं बल्कि सिम महत्वपूर्ण होने जा रहा है. आपके मोबाइल पर व्हाट्सएप, टेलीग्राम सिंगल जैसे app सिम कार्ड से लिंक हो जाएंगे. इसलिए आपको हमेशा अपने व्हाट्सएप ऐप को एक्टिव रखना होगा. जैसे ही आप मोबाइल से सिम कार्ड को अलग करेंगे, वैसे ही app भी काम करना बंद कर देगा. मोबाइल कंपनियों का इसके पीछे मकसद साफ है कि डिजिटल फ्रॉड पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके.
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्य की समीक्षा होती है. तेल कंपनियां पहली तारीख को नए मूल्य का निर्धारण करती है और आधी रात से उसे लागू कर दिया जाता है. हर महीने ऐसा ही होता है. इस महीने होली का त्यौहार है. अगर एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते हैं तो इसका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है. इसी तरह से कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से भी होटल उद्योग, रेस्टोरेंट आदि पर इसका असर होगा. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि नहीं करेगी.
1 मार्च से विभिन्न सरकारी बैंकों के आपके खाते में मिनिमम बैलेंस रखने से संबंधित नए नियम लागू हो जाएंगे. हालांकि सरकारी बैंकों के ये नियम आपको राहत दे सकते हैं. हाल ही में इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया जैसे कुछ बैंकों में खाते में रखे जाने वाले मिनिमम बैलेंस नियम को हटा दिया गया है. यानी आपका खाता 0 भी रहेगा तब भी बैंक पेनल्टी नहीं लगा सकता है. सूत्र बता रहे हैं कि अन्य सरकारी बैंक मिनिमम बैंक बैलेंस से जुड़े नियम को हटा सकते हैं या फिर उपभोक्ता के हित में लचीला बना सकते हैं.
अगर आप मकान मालिक अथवा किराएदार हैं तो आपके लिए ये नियम जान लेना जरूरी है, जो एक मार्च से लागू होने जा रहा है. अब रेंट एग्रीमेंट को डिजिटली रजिस्टर्ड करना जरूरी होगा. इसके अलावा मकान मालिक किराएदार से 2 महीने का एडवांस मांग सकता है. इससे ज्यादा नहीं. कुछ नियम किराएदारों को राहत दे सकते हैं. जैसे कि मकान मालिक आपके साथ बदतमीजी नहीं कर सकता है.
वह जब तब आपके घर में नहीं घुस सकता है. आपके घर में घुसने से पहले उसे 24 घंटे पहले सूचना देनी होगी. इस तरह से 1 मार्च से नए नियम अथवा लागू होने वाले नियम आपके वित्तीय और आर्थिक जीवन को प्रभावित कर सकते हैं. आपके रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाल सकते हैं. इसलिए आपको चाहिए कि आप सिम को एक्टिव रखें. केवाईसी अपडेट रखें. अपने खाते में औसत बैलेंस बनाए रखें. रेल यात्रा शुरू करने से पहले नया ऐप रेल वन डाउनलोड करें इत्यादि.
