सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में शुक्रवार को 73वां एवरेस्ट डे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दार्जिलिंग मोड़ स्थित तेनजिंग नॉर्गे की प्रतिमा के पाददेश में सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने तेनजिंग नॉर्गे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और खादा पहनाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने भी बारी-बारी से प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर महान पर्वतारोही को नमन किया।
गौरतलब है कि शेरपा तेनजिंग नॉर्गे की 112वीं जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष इस दिन को एवरेस्ट डे के रूप में मनाया जाता है। तेनजिंग नॉर्गे ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहली बार सफल चढ़ाई कर इतिहास रचा था।
इस वर्ष भी सिलीगुड़ी में पारंपरिक रूप से यह दिन उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया, जिसमें कई स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

