सिलीगुड़ी: हॉकर्स और बस्तीवासियों को हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को AIUTUC के आह्वान पर एक विरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च ऑल बंगाल हॉकर्स यूनियन के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हॉकर्स और श्रमिक लोग शामिल हुए।
दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा हुआ, जिसके बाद विरोध मार्च शुरू किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हॉकर्स और बस्तीवासियों के पुनर्वास की मांग उठाई।
आंदोलनकारियों का कहना है कि राज्य के विभिन्न रेलवे क्षेत्रों से हॉकर्स को हटाया जा रहा है, लेकिन उन्हें किसी प्रकार का पुनर्वासन नहीं दिया जा रहा है, जो पूरी तरह अमानवीय है। उनका आरोप है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के यह कार्रवाई हजारों परिवारों की आजीविका को प्रभावित कर रही है।
ऑल बंगाल हॉकर्स यूनियन ने कहा कि जब तक उचित समाधान नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।

