July 22, 2026
Sevoke Road, Siliguri
siliguri fire incident newsupdate sad news SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION

सिलीगुड़ी नगर निगम में आग लगने से मची अफरा-तफरी, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा !

https://khabarsamay.com/a-fire-broke-out-at-siliguri-municipal-corporation-causing-panic-a-major-accident-was-averted-due-to-the-alertness-of-the-employees/

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम (एसएमसी) में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। नगर निगम परिसर के जनरेटर रूम में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ के चलते दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे नगर निगम के कर्मचारी अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। तभी जनरेटर रूम से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। इसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बिजली के अत्यधिक लोड (ओवरलोड) के कारण जनरेटर रूम के मुख्य विद्युत बॉक्स में आग लग गई।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के कर्मचारियों ने तुरंत सक्रिय होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पा लिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

सिलीगुड़ी नगर निगम के विद्युत विभाग के अतिरिक्त वास्तुकार देवव्रत मजूमदार ने बताया कि आग की तीव्रता अधिक नहीं थी। कर्मचारियों की सतर्कता के कारण आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे किसी प्रकार की बड़ी क्षति या जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बिजली के ओवरलोड को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *