October 18, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

सिलीगुड़ी में भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से सेवा कार्यक्रम का आयोजन, जलछत्र और वृक्ष वितरण के जरिए दिया जनसेवा का संदेश !

सिलीगुड़ी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओबीसी मोर्चा, सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला की ओर से आज एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों की सहायता करने के साथ-साथ समाज में जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के तहत राहगीरों के लिए जलछत्र की व्यवस्था की गई और लोगों के बीच मिठाई वितरित की गई। इसके साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित बनाए रखने के उद्देश्य से वृक्षारोपण तथा पौधों के वितरण की पहल की गई।

आयोजकों ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ खड़े रहना और उन्हें साथ लेकर आगे बढ़ना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। सेवा, समाज और संगठन के समन्वय से एक मजबूत, स्वस्थ और बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।

इस अवसर पर सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष श्री अरुण पाल तथा 14 नंबर वार्ड की कोऑर्डिनेटर श्रीमती माधवी मुखर्जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

“सेवा ही परम धर्म है।”

भारत माता की जय! 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *