November 28, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

जानिए 1 दिसंबर से क्या-क्या बदलेंगे!

हर महीने की तरह दिसंबर का महीना आपके लिए कुछ खट्टा और कुछ मीठा लेकर आने वाला है. किचन से लेकर निवेश, कमोडिटी और इस तरह से आपकी जेब पर असर पड़ना तय है. अगर आपने दिसंबर महीने में कुछ करने की तैयारी कर रखी है तो उससे पहले दिसंबर में बदलने वाले बैंक से लेकर क्रेडिट कार्ड, होम लोन, ब्याज दर,आधार कार्ड, गैस बुकिंग, एलपीजी के नए रेट आदि के बारे में आवश्यक जानकारी होनी चाहिए. चलिए आपको एक-एक कर बताते हैं कि दिसंबर महीने में क्या-क्या बदलने जा रहा है.

हर महीने की तरह दिसंबर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी गैस का न्यूनतम रेट निर्धारित करती है. इसमें घरेलू गैस के अलावा कमर्शियल सिलेंडर भी शामिल है. अगर रेट बढ़ता है तो इसका असर किचन से लेकर होटल ढाबे पर भी पड़ना तय है. इस बात की पूरी संभावना है कि एलपीजी गैस की कीमतों में कमी तो नहीं आएगी अलबत्ता इसमें वृद्धि की गुंजाइश है. अगर घरेलू एलपीजी गैस की कीमत नहीं बढ़ती है तो कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कुछ वृद्धि संभव है.

आरबीआई दिसंबर महीने में मौद्रिक नीति को लेकर एक बैठक कर सकती है. इसमें ब्याज दरों पर फैसला हो सकता है, जो सीधे-सीधे होम लोन को प्रभावित करेगा. इसका असर शेयर मार्केट पर भी पड़ना तय है. यानी निवेश भी प्रभावित हो सकता है. आरबीआई की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसका दूरगामी असर महंगाई से लेकर बैंकिंग सेक्टर और जीवन तथा रोजमर्रे के विभिन्न स्वरूपों पर दिख सकता है. इससे निवेश प्रभावित होगा. दिसंबर महीने में होने वाली आरबीआई की बैठक भारत के आर्थिक ढांचे को भी प्रभावित कर सकती है.

1 दिसंबर से एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के कुछ बड़े ट्रांसपोर्ट और फ्यूल पेमेंट पर एक प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज लग सकता है. ₹30000 से अधिक का ट्रांसपोर्टेशन पेमेंट पर एक प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज देना होगा. 1 दिसंबर से ही कम उतार-चढ़ाव वाली कमोडिटी पर 6 प्रतिशत, मध्यम पर 8% तथा ज्यादा उतार-चढ़ाव वाली कमोडिटी पर 10% मार्जिन जरूरी हो सकता है. अब उन पेंशनरों के लिए जरूरी और महत्वपूर्ण खबर यह है कि अगर आपने 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है तो आपको अपनी पेंशन नियमित रखने में कठिनाई आ सकती है. हालांकि ऑनलाइन प्रक्रिया भी जारी रह सकती है.

आधार में ईमेल अपडेट करने की सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है. यह मोबाइल ऐप के जरिए होगा और इसके लिए व्यक्ति को कोई अन्य शुल्क नहीं देना होगा. यह बिल्कुल फ्री होगा. इसी तरह से अगर आपने घरेलू एलपीजी गैस की ईकेवाईसी नहीं कराई है तो गैस सप्लाई में रुकावट आ सकती है या फिर घरेलू गैस तभी आपको मिल सकेगी, जब आप अपना ई केवाईसी अपडेट कराते हैं. इसके अभाव में यह कदापि संभव नहीं है. क्योंकि सरकार ने 1 दिसंबर से घरेलू एलपीजी गैस की बुकिंग के नियम को सख्त बना दिया है. हालांकि उल्लेखनीय बात यह भी है कि अगर आप ई केवाईसी अब तक नहीं करा चुके हैं तो भी सरकार की तरफ से यह नहीं कहा गया है कि आपका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *