March 30, 2026
Sevoke Road, Siliguri
LPG good news newsupdate pandemic siliguri SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION

एलपीजी गैस बुकिंग को लेकर आ गया नया फरमान! जानिए कितने दिनों में गैस बुकिंग होगी!

A new order has been issued regarding LPG gas bookings! Find out how many days it will take to book your gas.

एलपीजी गैस की किल्लत सिलीगुड़ी में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में है. कुछ समय पहले तक उपभोक्ता गैस वितरकों के गोदाम अथवा दफ्तर तक लाइन लगा देते थे. इससे पैनिक होता था. अब यह स्थिति नहीं है. आप घर बैठे अपने मोबाइल से गैस बुकिंग कर सकते हैं. लेकिन गैस बुकिंग कितने दिनों बाद कर सकेंगे? यह जानना आपके लिए जरूरी है.

सोशल मीडिया पर फैलाई गई अफवाह के बाद उपभोक्ता उलझन में है. सोशल मीडिया से लेकर दूसरे प्लेटफार्म पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि सरकार ने गैस बुकिंग के नए नियम जारी किए हैं.अब उपभोक्ता 45 दिनों के बाद ही गैस बुकिंग कर सकेंगे. उससे पहले गैस बुकिंग नहीं हो सकेगी. यह खबर वायरल होने के बाद लोग एकदम सन्नाटे में आ गये. जिनका परिवार बड़ा है और महीने में ही उनका सिलेंडर खत्म हो जाता है, ऐसे लोग अगर डेढ़ महीने बाद सिलिंडर बुकिंग कराते हैं, तो आप आसानी से समझ सकते हैं कि उनके लिए यह कितना बड़ा झटका है!

उनका चूल्हा कैसे जलेगा? जाहिर है कि ऐसी खबर के बाद उनकी चिंता और परेशानी बढ़ गई. हालांकि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही ऐसी खबर पर यकीन नहीं किया. पर अफवाह तो अफवाह होती है, तेजी से वायरल होती है और फिर अपना असर लोगों पर छोड़ जाती है. जो लोग अफवाहों से दूर रहते हैं, उन्हें भी लगने लगता है कि शायद यही सत्य है. जब यह अफवाह तेजी से फैली और देश भर में हड़कंप मच गया तो सरकार का स्पष्टीकरण भी सामने आ गया.

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी ताजा अधिसूचना में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबर मात्र एक अफवाह है. लोग ऐसी खबर पर यकीन ना करें. देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है. सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह से सच्चाई का कोई लेना देना नहीं है. मंत्रालय के द्वारा गैस बुकिंग को लेकर पहले से जो नियम बनाए गए हैं, वही सही है.

वास्तव में देश में एलपीजी गैस संकट बढा तो सरकार ने गैस उपभोक्ताओं के बीच अफरा तफरी कम करने के लिए नए नियम बनाए. इसके अनुसार अगर आप सामान्य एलपीजी गैस उपभोक्ता है तो 25 दिनों बाद गैस की बुकिंग कर सकते हैं. अगर आपके पास एक सिलेंडर है अथवा दो सिलेंडर है तो गैस बुकिंग के लिए 25 दिनों का समय दिया गया है. यानी 25 दिन से पहले आप गैस बुकिंग नहीं कर सकते हैं. यह शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए है, जो सिलिंडर पर ही खाना पकाते हैं. यह मायने नहीं रखता कि आपके पास एक सिलिंडर है अथवा दो सिलिंडर हैं.दोनों के लिए एक ही नियम है.

45 दिनों का नियम उन पर लागू होगा जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस प्राप्त करते हैं. उन्हें गैस बुकिंग के लिए 45 दिनों का इंतजार करना होगा. उससे पहले यह संभव नहीं है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लाखों उपभोक्ता जुड़े हुए हैं. जिन्हें सरकार सब्सिडी भी देती है. अब ऐसे लोगों को गैस बुकिंग करने के लिए एक लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. मौजूदा नियम के अनुसार उन्हें 45 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा.

सिलीगुड़ी के उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस बुकिंग को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह से बचना चाहिए. सरकार के नियमों के अनुसार ही निर्धारित अवधि का पालन करते हुए ही गैस बुकिंग करनी चाहिए. सरकार ने जमाखोरी को रोकने के लिए ही ये नियम बनाए हैं. हालांकि व्यावहारिक रूप से उन लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, जिनका कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़ा है और जिनका परिवार बड़ा है. ऐसे लोगों को एलपीजी गैस संकट का सामना करना पड़ सकता है. बाकी उपभोक्ताओं और छोटे परिवार वालों को गैस बुकिंग और वितरण में कोई कठिनाई नहीं होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *