सिलीगुड़ी के पंजाबीपाड़ा मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की 2024-26 की वार्षिक आम सभा स्थानीय गायत्री भवन में संपन्न हुई। अध्यक्ष सुशील मुरारका की अध्यक्षता में बैठक हुई, जहां सचिव मनोज तेतरवाल ने दो वर्षों की रिपोर्ट और कोषाध्यक्ष सतपाल मिंडा ने 2025-26 का आय-व्यय प्रस्तुत किया।
2026-27 के लिए महेश मित्तल सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। नई कार्यकारिणी में भीम गोयल (उपाध्यक्ष), संजय अग्रवाल (सचिव), विजय अग्रवाल (सहसचिव), सतपाल मिंडा (कोषाध्यक्ष) और नरेंद्र सिंघी (पीआरओ) शामिल हैं।
नए अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने, नए सदस्य जोड़ने और ट्रस्ट का अपना कार्यालय स्थापित करने का संकल्प लिया। बैठक में कई ट्रस्टी व सदस्य उपस्थित रहे, संचालन नरेंद्र सिंघी ने किया।
Bengal
darjeeling
WEST BENGAL
westbengal
उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी के पंजाबीपाड़ा मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट की 2024-26 की वार्षिक आम सभा संपन्न !
- by Ryanshi
- March 29, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1825 Views
- 6 months ago

