सिलीगुड़ी: एनजेपी थाने की पुलिस ने ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया | खालपाड़ा निवासी पंकज कुमार गुप्ता नामक व्यक्ति के खिलाफ जमीन दिखाकर लगभग 84 लाख रूपये हड़पने की शिकायत दर्ज कराई गई थी और शिकायत के आधार पर एनजेपी थाने की पुलिस ने पंकज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया | जानकारी अनुसार पंकज कुमार गुप्ता ने अपने पूर्वजों की संपत्ति बताकर खालपाड़ा की एक निजी कंपनी से करीब 84 लाख रुपये हड़प लिए थे और दो साल समय बीत जाने के बाद भी उस व्यक्ति ने जमीन और रूपये नहीं लौटाए | इसके बाद कंपनी के मालिक बेला अग्रवाल ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई | शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
एक निजी कंपनी से लगभग 84 लाख की ठगी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- September 14, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 830 Views
- 3 years ago
