सिलीगुड़ी: तस्करी से पहले यासु गुम्बा बरामद | मालूम हो कि, यह यासु गुम्बा सिक्किम में पाया जाने वाला एक कैटरपिलर की प्रजाति है |
बीते शुक्रवार को बैकंठपुर वन विभाग के रेंज ऑफिसर आलमगीर हक को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि, सिक्किम से सिलीगुड़ी होते हुए नेपाल के रास्ते चीन में यासु गुम्बा की तस्करी की जाएगी, क्योंकि चीन में यासु गुम्बा से कामोत्तेजक औषधियाँ बनाई जाती है | सुचना मिलते ही रेंज ऑफिसर आलमगीर हक सतर्क हो गए |
तस्करी के मद्देनजर बीते शुक्रवार की रात को तस्कर सिलीगुड़ी समर नगर इलाके में 14 ग्राम यासु गुम्बा सैंपल लेकर पहुंचा और उसी दौरान तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया । पेशी के बाद जलपाईगुड़ी कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों के हिरासत भेज दिया |
रेंज पदाधिकारी आलमगीर हक ने बताया कि, हिरासत में पूछताछ के बाद पता चला कि, पांच तस्करों ने समर नगर में किराए का मकान ले रखा था और वे वहां से तस्करी करते है | जानकारी के बाद बुधवार की रात को उस किराए के घर पर छापा मारा गया और 800 ग्राम यासु गुम्बा बरामद किया गया, लेकिन तस्कर मौके से भाग निकले | बरामद यासु गुम्बा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 24 लाख रुपये आंकी गई है | रेंज अधिकारी ने बताया कि फरार तस्करों की तलाश जारी है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
भारी मात्रा में यासु गुम्बा बरामद !
- by Gayatri Yadav
- September 14, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 919 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
