November 23, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

भाजपा विधायक रेखा पात्रा ने क्यों कीटनाशक खाया?

पश्चिम बंगाल के हिंगलगंज विधायक और संदेशखाली की आवाज बनी भाजपा की तेज तर्रार महिला विधायक रेखा पात्रा के अचानक कीटनाशक खाने और अस्पताल में जीवन और मौत के बीच झूलती मीडिया खबरों ने एक तरफ जहां प्रदेश भाजपा में खलबली मचा दी है, तो दूसरी तरफ इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर रेखा पात्रा ने कीटनाशक क्यों खाया?

क्या रेखा पात्रा पारिवारिक समस्याओं से जूझ रही थी? क्या परिवार में किसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया या फिर किसी अंदरूनी बीमारी या डिप्रेशन के कारण उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया? या फिर वह प्रदेश भाजपा की किसी राजनीति का शिकार हुई है? क्या उन पर भाजपा नेताओं का किसी तरह का दबाव था या फिर उसने गुटबाजी का शिकार होकर यह कदम चुना? आखिर क्या कारण था कि उन्होंने कीटनाशक के जरिए अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की? आखिर वह खुदकुशी क्यों करना चाहती थी?

21 नवंबर को अचानक रेखा पात्रा की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहां से 22 नवंबर को उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सा जांच के उपरांत डॉक्टरों ने कीटनाशक सेवन का दावा किया. यहां अस्पताल में भर्ती के बाद उनकी हालत और खराब होती चली गई. इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. यह खबर भाजपा के लिए काफी स्तब्ध कर देने वाला है.

प्रदेश में भाजपा की सरकार है और रेखा पात्रा भाजपा की विधायक हैं. आखिर रेखा पात्रा को कीटनाशक खाने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या उनके परिवार में किसी तरह का तनाव या अंतर्कलह था या फिर पार्टी में किसी तरह का कोई दबाव था, जिसे वह झेल नहीं सकी और उसने खुदकुशी करने की कोशिश में कीटनाशक का सेवन किया? अलग-अलग चर्चाएं हो रही हैं. प्रदेश भाजपा नेताओं के हाथ पांव फूल गए हैं. किसी की समझ में कुछ नहीं आ रहा है. रेखा पात्रा बयान देने की स्थिति में भी नहीं है ताकि उठ रही चर्चाओं पर विराम लगता.

इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और रेखा पात्रा के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है. आपको बताते चलें कि रेखा पात्रा संदेश खाली की शोषित, पीड़ित और उपेक्षित महिलाओं की आवाज बनी थी, जिस समय प्रदेश में टीएमसी का शासन था और शाहजहां शेख का संदेशखाली में दबदबा था.

बताया जाता है कि शाहजहां शेख की मर्जी से ही संदेशखाली में पत्ता हिलता था, इतना बड़ा दबदबा था उसका. प्रशासन उसकी मर्जी से ही फैसला करता था. चर्चा के अनुसार शाहजहां शेख के गुंडे संदेश खाली की महिलाओं को काफी सताते थे. उन्हें डरा धमका कर रखते थे और उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लेते थे. वे शाहजहां के इशारे पर दिन दहाड़े घरों में घुसकर बहन बेटियों की इज्जत लूट लेते थे.

संदेशखाली की शोषित, पीड़ित और शाहजहां के गुंडो की सताई महिलाओं में रेखा पात्रा पहली ऐसी महिला बनी, जो इलाके की पीड़ित महिलाओं की आवाज बनी और उन सभी को इकट्ठा करके शाह जहां शेख के खिलाफ मोर्चा खोला. तब यह मामला केवल बंगाल या भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व पटल पर सुर्खियों में था.उसी समय रेखा पात्रा सुर्खियों में आई थी. वह आयरन लेडी के रूप में संदेश खाली में चर्चित हो गई. भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी के खिलाफ रेखा पात्रा के मूवमेंट को समर्थन दिया था.

2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने संदेशखाली से रेखा पात्रा को अपना उम्मीदवार बनाया. हालांकि रेखा पात्र चुनाव हार गई. इसके बाद 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने रेखा को हिंगलगंज सीट से टिकट दिया और वह चुनाव जीत गई. तब से वह पार्टी के लिए काम कर रही थी. वह संदेश खाली की महिलाओं में काफी लोकप्रिय थी.

रेखा पात्रा का एक भरा पूरा परिवार है. उनके परिवार में दो बेटियां एक बेटा है. पर सभी चकित हैं कि आखिर रेखा पात्रा ने अचानक खुदकुशी करने की कोशिश क्यों की? आखिर उसने कीटनाशक का सेवन क्यों किया? इस सवाल का जवाब तो खुद रेखा पात्रा ही दे सकती हैं. पुलिस और पार्टी के नेता उनके स्वस्थ होने का इंतजार कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *