सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरी भारत-बांग्लादेश की सीमा पर अजय सिंह, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल फ्रंटियर के नेतृत्व में मुस्तैदी से तैनात हैं ताकि राष्ट्र विरोधी तत्वों के तस्करी और घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल किया जा सके।
23 मार्च को पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की 61 बटालियन बीएसएफ की बीओपी हिली-1 के सीमा प्रहरियों गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, 01 भारतीय नागरिक सुरजीत बर्मन (18 वर्ष) दक्षिण दिनाजपुर निवासी को उसके घर से गिरफ्तार किया और उसके घर से फेयरडिल की 243 बोतलें और फेंसेडिल की 50 बोतलें बरामद की गई । उसने खुलासा किया वह इन बोतलों को भारत से बांग्लादेश तस्करी करने वाला था । जब्त की गई बोतलों के साथ गिरफ्तार भारतीय नागरिक को पीएस हिली को सौंप दिया गया है।
उपरोक्त के साथ, 22 से 24 मार्च को उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल के अधीन वाहिनीयों के सीमा प्रहरियों ने अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी विरोधी अभियान चलाया जिसमें राष्ट्र विरोधी तत्वों के तस्करी के नापाक मंसूबों को विफल करते हुए, विभिन्न सीमा क्षेत्र से फेंसेडिल ग्रुप सिरप की 1117 बोतलें, 900 ग्राम गांजा और अन्य वर्जित सामान जब्त किया । जब्त सामानों की कुल कीमत रु 3,09,712/- रुपये आँकी गई है। उपरोक्त वस्तुओं को सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरियों ने उस समय जब्त किया, जब तस्कर इन वस्तुओं को भारत से बांग्लादेश तस्करी करने की कोशिश कर रहा था ।
जुर्म
सीमांत क्षेत्र से मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- March 24, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1122 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, india, inflation, newsupdate, World
महंगाई का जोर का झटका! कहीं आम आदमी की
October 14, 2026
