सिलीगुड़ी: चोरी के मामले में भक्ति नगर थाने की पुलिस को मिली सफलता, कल देर रात चोरी हुए सामानों के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया |
पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार देर रात 41 नंबर वार्ड बैकुंटपल्ली इलाके के एक गोदाम में एक युवक ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था और आरोपी युवक गोदाम से कई बंडल बिजली के नए तारों को लेकर फरार हो गया था। घटना के बाद गोदाम के मालिक ने भक्ति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई ।
वहीं शिकायत के आधार पर भक्तिनगर थाने की सादा पोशाक पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की और कल देर रात बोतल कंपनी इलाके से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और आरोपी युवक से पूछताछ के बाद चोरी हुए बिजली के तारों को भी बरामद किया गया |
आरोपी युवक का नाम हरेण दास और वह वार्ड नंबर 41 के बोतल कंपनी का ही निवासी बताया गया है।
आज आरोपी युवक को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
फिर भक्ति नगर थाने की पुलिस को मिली चोरी के मामले में सफलता !
- by Gayatri Yadav
- December 5, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2485 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
