सिलीगुड़ी: वाहन चालक पर पर्यटकों को परेशान करने का आरोप लगाया गया है । पिछले सात दिन पहले कोलकाता के 13 लोगों के एक समूह ने सिक्किम, दार्जिलिंग सहित डुवार्स की यात्रा करने के लिए 96 हजार में एक ट्रैवल एजेंसी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। कोलकाता वापसी के लिए आज रात की ट्रेन थी । बताया गया हैं पर्यटक आज सुबह दो वहनों में दार्जिलिंग से निकले लेकिन उस दौरान एक वाहन मिरिक पहुंचा लेकिन दूसरा वाहन न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन की ओर चला गया। पर्यटकों के शिकायत करने पर चालक ने उन्हें धमकी दी और जब उन्होंने विरोध किया वाहन चालक बुरी तरह गाड़ी चलाने लगा और जब चालक ने कवाखाली इलाके में वाहन को रोका तो वहां हंगामा व मारपीट शुरू हो गया । खबर मिलते ही उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज चौकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संभाला |
घटना
वाहन चालक पर लगा आरोप !
- by Gayatri Yadav
- March 16, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2541 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
Lockdown, CORONA, NARENDRA MODI, newsupdate
देश में ‘लॉकडाउन’-सी स्थिति ! कोरोना के बाद यह
March 24, 2026
siliguri, newsupdate, RAM NAVAMI, ram temple
श्री राममय होने जा रहा सिलीगुड़ी शहर! ऐसी ऐतिहासिक
March 23, 2026
