सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के 24 नंबर वार्ड में कांग्रेस कार्यालय को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है | जानकारी अनुसार 24 नंबर वार्ड में कुछ समय से कांग्रेस का कार्यालय बंद पड़ा हुआ था और उसी कार्यालय को लेकर गुरुवार 23 मार्च भाजपा और तृणमूल कांग्रेस आपस में भिड़ गए। भाजपा नेता विकास सरकार पर सिलीगुड़ी नगर निगम के अध्यक्ष और तृणमूल नेता प्रतुल चक्रवर्ती को परेशान करने का आरोप लगाया गया है। तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि वार्ड समिति के कार्य के लिए कांग्रेस से यह कार्यालय लिया गया है, जिसके दस्तावेज बनाए गए है हालांकि, बीजेपी नेता विकास सरकार का दावा है कि यह कांग्रेस का कार्यालय नहीं है। इस पूरी घटना से सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 24 में तनाव का माहौल बन गया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक वार्ड नंबर 24 कमेटी ने समझौते पर हस्ताक्षर कर चार साल के लिए कांग्रेस से पार्टी कार्यालय ले लिया है, उस समझौते के अनुसार स्थानीय पार्षद के साथ-साथ सिलीगुड़ी नगर निगम के अध्यक्ष ने कार्यालय का ताला खोल कर कार्यालय के अंदर प्रवेश किया | हालांकि, उस वक्त बीजेपी नेता विकास सरकार ने उन्हें रोका जिसके कारण तनाव का माहौल बन गया | घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की जाँच शुरू कर दी |
राजनीति
24 नंबर वार्ड में कांग्रेस कार्यालय को लेकर तनाव का माहौल !
- by Gayatri Yadav
- March 23, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1043 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
