July 12, 2025
Sevoke Road, Siliguri
Action crime siliguri siliguri metropolitan police उत्तर बंगाल

सिलीगुड़ी में फिर महिला से चेन छिनतई की घटना, इलाके में मचा हड़कंप

सिलीगुड़ी महकमा परिषद के फांसीदेवा क्षेत्र स्थित ज्योतिनगर गांव में दिनदहाड़े एक महिला के गले से चेन छिनने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। घटना के अनुसार, महिला जब फूल तोड़कर घर लौट रही थी, तभी दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और अचानक महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला के घर लौटते समय दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और उसकी गले से चेन छिनने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धक्का देकर चेन छीन ली और वहां से फरार हो गए। यह घटना देख आसपास के लोग सकते में आ गए और महिला जल्दी से घर लौट गई।

महिला ने घर पहुंचने के बाद परिवार के सदस्यों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा गया, जिसमें आरोपियों को बाइक पर आते और महिला से चेन छिनते हुए देखा गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है, क्योंकि यह घटना दिनदहाड़े हुई और सीसीटीवी फुटेज के बावजूद आरोपियों का पकड़ा जाना अभी बाकी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *