सिलीगुड़ी: बीते मंगलवार को फूलबाड़ी के समीप जटीयाकाली कैंसर अस्पताल इलाके से राजगंज के जीतू पाड़ा निवासी मोहम्मद अजगर की बाइक चोरी हो गई थी | उन्होंने तुरंत सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर एनजेपी थाने की पुलिस ने जांच शुरू की और मात्र चोरी के छह घंटे के अंदर ही भक्तिनगर पाइप लाइन से बाइक बरामद कर ली गई | आरोपी सूरज सिंह उर्फ ताना को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया हैं की आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं। बुधवार आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट भेजा गया।
जुर्म
चोरी के छह घंटे के अंदर बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- February 22, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 953 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
