June 2, 2025
Sevoke Road, Siliguri
लाइफस्टाइल उत्तर बंगाल सिलीगुड़ी

समस्याओं को लेकर भाजपा पार्षदों ने ज्ञापन सौंपा

सिलीगुड़ी: भाजपा पार्षदों ने सिलीगुड़ी नगर निगम आयुक्त को शहर की कई समस्याओं और अवैध निर्माण के आरोपों को लेकर ज्ञापन सौंपा। शनिवार को नगर निगम के विपक्षी नेता अमित जैन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। उनके साथ पार्षद अनीता महतो, विवेक सिंह और अन्य भाजपा पार्षद मौजूद थे। भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर में अवैध निर्माण, अनधिकृत बिल्डिंग प्लान, रेस्टोरेंट और आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को भाजपा पार्षदों ने सिलीगुड़ी नगर निगम बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया था। बैठक का बहिष्कार करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए नगर निगम बोर्ड की कार्यप्रणाली और निर्णय लेने की प्रक्रिया पर कड़ा रोष जताया। शनिवार को आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए अमित जैन ने कहा, “आयुक्त खुद संदेह में है, वे हमारे सवालों का कोई अच्छा जवाब नहीं दे सके। अगर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो हम बड़े आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर होंगे। भाजपा पार्षदों ने शहर की नागरिक सेवाओं में प्रशासन से अधिक सक्रिय हस्तक्षेप, नियोजन में पारदर्शिता और अवैध निर्माण की रोकथाम की मांग की है।

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *