सिलीगुड़ी : 16 अगस्त फुटबॉल प्रेमी दिवस के अवसर पर सिलीगुड़ी महकमा क्रीड़ा परिषद और सिलीगुड़ी कल्याण संगठन की संयुक्त पहल के तहत एक मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। आज सिलीगुड़ी महकमा क्रीड़ा परिषद के कक्ष में एक संवाद दाता सम्मेलन आयोजित किया गया | इस दौरान दोनों पक्षों के अधिकारियों ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि, 1980 में, फुटबॉल मैच के दौरान हुए हादसे में 16 फुटबॉल प्रशंसकों की मृत्यु हो गई थी। हर 16 अगस्त को, IFA के प्रबंधन के तहत बंगाल के सभी खेल संगठन एकजुट होते हैं और रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं।
उत्तर बंगाल
खेल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
फुटबॉल प्रेमी दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन !
- by Gayatri Yadav
- August 14, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1387 Views
- 3 years ago
