सिलीगुड़ीः सिलीगुड़ी महकमा पुस्तक मेला 10 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। यह पुस्तक मेला सिलीगुड़ी शिव मंदिर के अठारहखाई खेल मैदान में आयोजित होने जा रहा है। गुरुवार को बंगाली साहित्य परिषद महकमा पुस्तकालय में मेयर गौतम देव ने पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेले की शुरुआत 10 जनवरी को रंगारंग शोभायात्रा के साथ होगी। जुलूस का नाम वॉक फॉर द बुक रखा गया है। दोपहर बाद मेले का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। लोक शिक्षा विस्तार और पुस्तकालय सेवा विभाग के कार्यवाहक मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी उद्घाटन समारोह का उद्घाटन करेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर गौतम देव, महकमा परिषद के अध्यक्ष अरुण घोष, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, एसजेडीए के अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिलाधिकारी एस. पोन्नम्बलम, दार्जिलिंग जिला तृणमूल अध्यक्ष पापिया घोष, सिलीगुड़ी महकमाशासक प्रियंका सिंह और अन्य उपस्थित रहेंगे। यह मेला 16 जनवरी तक चलेगा। अन्य दिनों में उद्घाटन समारोह के साथ ही सेमिनार, क्विज आदि सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
लाइफस्टाइल
10 जनवरी से पुस्तक मेला आयोजित !
- by Gayatri Yadav
- January 5, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1366 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
