होली के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंदन जाएंगी | मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विदेश में भी अपनी खास पहचान रखती है, सिर्फ भारत में ही नहीं विदेश में भी मुख्यमंत्री की एक अलग छवि बनी हुई है | एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साबित कर दिया कि, वे किसी से कम नहीं, 21 मार्च को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंदन जाएंगी और वहां ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करेगी, बता दे कि, पिछले साल ही कोलकाता में एक शैक्षिक संस्थान में में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि, उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स की ओर से आमंत्रित किया गया है | इस बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के आमंत्रण पर विदेश दौरे पर जाएगी | बता दे की 21 मार्च को कोलकाता से विमान से वे दुबई के लिए रवाना होगी, वहां से वह सीधा लंदन के लिए प्रस्थान करेंगी | मुख्यमंत्री ऑक्सफोर्ड में भाषण देने के अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी, इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2020 में ऑक्सफोर्ड यूनियन ने आमंत्रण किया गया था, लेकिन फिर उन्हें ईमेल द्वारा सूचित कर दिया गया कि, उन्हें स्थगित कर दिया गया है | इस वाक्य से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काफी नाराज हुई, उन्होंने अपनी नाराजगी भी जताई, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2015 में भी लंदन का दौरा किया था और अब फिर वह 21 मार्च को लंदन जाएंगी |
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)