सिलीगुड़ी: राज्य भर में पथश्री और रास्ताश्री परियोजनाओं के माध्यम से 22 जिलों में 12 हजार किलोमीटर नए ग्रामीण सड़कों के निर्माण का शुभारंभ किया गया | मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हुगली के सिंगूर से इस परियोजना का शुभारंभ किया, तो वहीं वर्चुअल तरीके से सिलीगुड़ी के चंपासारी देवीडांगा क्षेत्र से दार्जिलिंग जिले के 49 सड़कों का शिलान्यास किया, जिनमें से 47 सड़कें सिलीगुड़ी उप जिला परिषद की हैं। मालूम हो कि इस पर करीब 21 करोड़ 89 लाख रुपये खर्च की बात बताई गई है। उद्घाटन समारोह में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, दार्जिलिंग के जिलाधिकारी एस पुन्नम्बलम, अरुण घोष और अन्य उपस्थित हुए।
लाइफस्टाइल
ग्रामीण सड़कों के निर्माण का शुभारंभ !
- by Gayatri Yadav
- March 28, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1234 Views
- 4 years ago
