सिलीगुड़ी: माँ का सोने का हार चुराकर भागने वाली बेटी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार किया | मालूम हो कि, प्रधान नगर थाना क्षेत्र के अगम सिंह नगर इलाके की रहने वाली मंजू गुरुंग पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। उसका पति सेना में कार्यरत है। वह अपनी बेटी के साथ अकेली रहती है। लड़की का नाम मुस्कान गुरुंग है।
महिला पिछले महीने की 26 तारीख को गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थी। अंत में उसे सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां इलाज कराने के बाद वह 30 तारीख को ठीक होकर घर लौटी। जब वह घर लौटी तो, उसने अपनी बेटी मुस्कान को गायब पाया। उसका कहीं पता नहीं चला। जब महिला ने 3 तारीख को अलमारी का लॉकर खोला तो पाया कि, उसमें रखी दो सोने की चेन नहीं थी। उसके बाद 4 तारीख को सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रधान नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि, बेटी मुस्कान ने ही यह अपराध किया है। इसके बाद कल शालबाड़ी इलाके से मुस्कान को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद पता चला कि, मुस्कान ने सोने की चेन चुराई थी और दोनों चेन उत्कर्ष सोनी नामक स्वर्ण व्यापारी को बेच दिया था | पुलिस ने कल उत्कर्ष सोनी को गिरफ्तार किया। आज सुबह पुलिस ने शालबाड़ी स्थित उसके घर से 25 ग्राम सोना बरामद किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |
(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)