कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि ममता की तुष्टिकरण की नीति और देश विरोधी ताकतों के संरक्षण की वजह से आज बंगाल देशद्रोह का प्रेरणा स्थल बन गया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को पश्चिम बांग्लादेश के तौर पर विकसित कर रही हैं। न्यू टाउन इको पार्क में मीडिया से बातचीत के दौरान दिलीप घोष ने कहा कि जिस तरह से कश्मीर में सेना की गाड़ियों पर पथराव होते हैं क्योंकि वह भारतीयता के प्रतीक है ठीक उसी तरह से पश्चिम बंगाल में हो रहा है। यहां देश विरोधी ताकतों को संरक्षण मिला हुआ है और उनके लिए एक मात्र आदर्श ममता बनर्जी हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन को लेकर पिछले तीन दिनों से बंगाल में उत्पात हो रहा है। घोष ने कहा कि जिस तरह से 1947 के समय देश के बंटवारे के समय जो हालात बने थे ठीक उसी तरह के हालात पश्चिम बंगाल में फिर बन रहे हैं। पुलिस देश विरोधी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत नहीं कर पाती क्योंकि उन्हें ममता बनर्जी का संरक्षण प्राप्त है।
राजनीति
दिलीप घोष: ममता की वजह से देशद्रोहियों के लिए प्रेरणा स्थल बन गया है बंगाल !
- by Gayatri Yadav
- January 3, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1246 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, bjp, durga puja, Social
सिलीगुड़ी में भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से सेवा
October 18, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, DRUGS, newsupdate
SLG To Kolkata लग्जरी(Volvo) बस से सफर करना चाहते
October 15, 2026
Raju Bista, bjp, durga puja, newsupdate
दुर्गा पूजा के पंडालों से जनसेवा तक, राजू बिष्ट
October 15, 2026
