February 12, 2026
Sevoke Road, Siliguri
fire newsupdate sad news siliguri siliguri metropolitan police

रात के समय निवेदित मार्केट में आग, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त; दुकानदारों ने मदद की अपील की !

https://khabarsamay.com/fire-at-nivedit-market-at-night-three-shops-damaged-shopkeepers-appeal-for-help/

निवेदित मार्केट में देर रात आग लगने की घटना से तीन दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मार्केट में तैनात नाइट गार्ड ने रात लगभग 2 बजे आग देखी और तुरंत इसकी सूचना दुकानदारों और दमकल विभाग को दी। आग तेजी से फैल गई और मौके पर पहुंचने तक तीनों दुकानें प्रभावित हो चुकी थीं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना के समय दुकानदार घर जा चुके थे। घटना स्थल पर पहुंचे दुकानदारों में से सोने की दुकान के मालिक शिवनाथ पाल ने बताया कि उन्होंने रात 9:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। बाद में मोबाइल पर आग लगने की सूचना पाकर पहुंचे तो उनकी दुकान सहित दो अन्य दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं।

दुकानदारों ने प्रशासन और नागरिकों से मदद की अपील की है ताकि वे फिर से अपने व्यवसाय को पुनः शुरू कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *