लगभग 3 दशक से बिधान मार्केट में व्यापार कर रहे व्यापारी कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं | व्यापारियों ने बताया कि वह लगभग 3 दशक से यहां व्यापार कर रहे हैं, दुकान चला रहे हैं और आज तक उन्हें अपनी दुकानों पर मालिकाना हक नहीं मिला | इन्हें अब अपने दुकानों पर मालिकाना हक चाहिए | इसी मांग को लेकर व्यापारी कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं | देखा जाए तो तीन दशक कम नहीं होते, यह उन दिनों की बात है ,जब सिलीगुड़ी को एक इलाके के तौर पर देखा जाता था और इस समय से यह व्यापारी बिधान मार्केट में दुकान कर व्यापार कर रहे हैं | आज सिलीगुड़ी एक शहर और लोग इसे उत्तर बंगाल की राजधानी के रूप में देखते हैं | इतने बदलाव के बाद भी बिधान मार्केट के व्यापारियों को उनके दुकानों पर मालिकाना हक नहीं मिला | बिधान मार्केट के व्यापारियों ने अपना मालिकाना हक मांगने के लिए आंदोलन शुरू कर दिया है और इसी वजह से एसजेडीए के चेयरमैन सौरभ चक्रवर्ती, एसजेडीए के उप चेयरमैन दिलीप दुग्गर और शहर के मेयर गौतम देव ने आज बिधान मार्केट के व्यापारियों के साथ एक अहम बैठक की |
बैठक में एसजेडीए के चेयरमैन सौरव चक्रवर्ती ने कहा कि, इस मामले से जुड़े सारे दस्तावेज को देखा जाएगा और व्यापारियों की मांगों पर भी गौर किया जाएगा | एसजेडीए के चेयरमैन ने यह भी कहा कि, यह राज्य सरकार के हाथों में है, इस विषय के बारे में राज्य सरकार को जानकारी दी गई है | आने वाले दिनों में इस विषय को लेकर फिर बैठक की जाएगी |
बैठक के बाद बिधान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के सचिव ने कहा कि, आज की बैठक में बताया गया है कि, एसजेडीए विभिन्न दस्तावेजों पर गौर करेगी और हमारी मांगों को पूरा करने का प्रयास करेगी | इसके अलावा उन्होंने बताया कि जो आंदोलन शुरू किया गया है वह जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता |
लाइफस्टाइल
फिलहाल जारी रहेगा विधान मार्केट के व्यापारियों का आंदोलन !
- by Gayatri Yadav
- May 19, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1013 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
