January 13, 2026
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

डकैत के संदेह में चार आरोपी गिरफ्तार

न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने डकैत के संदेह में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया | जानकारी अनुसार न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने संदेह के आधार पर मोर बाजार इलाके में डकैती के उद्देश्य से एकत्र हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया | गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कल इलाके में छापेमारी की,वहां करीब 12 लुटेरे एकत्र हुए थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने पुलिस को आते देखा वे सभी मौके से फरार हो गए | हालांकि पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | गिरफ्तार लोगों के नाम मंटू मजूमदार, पिंटू रॉय, संजय रॉय और राज चौधरी बताया गया हैं। गुरुवार गिरफ्तार आरोपियों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *