सिलीगुड़ी: फाटक हुआ क्षतिग्रस्त। घटना सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाइपास के गोरामोड़ इलाके की है। रेलवे सूत्रों के अनुसार मंगलवार की सुबह एक लॉरी तेज गति से आया और फाटक से टकरा गया, जिससे फाटक टूट गया | इसके अलावा, रेलवे लाइनों के ऊपर लगे बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए । नतीजतन, उस रूट पर ट्रेनों का परिचालन काफी देर तक बाधित रहा। घटना की जानकारी होने पर न्यू जलपाईगुड़ी से रेलकर्मी पहुंचे और फाटक व बिजली के तारों की मरम्मती का काम शुरू कर दिया । उधर, रेलवे सूत्रों के मुताबिक रेलवे की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घटना
फाटक हुआ क्षतिग्रस्त
- by Gayatri Yadav
- January 10, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1066 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
