सिलीगुड़ी: प्रत्येक शनिवार को सिलीगुड़ी के मेयर ‘टॉक टू मेयर’ कार्यक्रम द्वारा शहरवासियों के साथ रूबरू होते हैं। इस कार्यक्रम में मेयर फोन द्वारा शहर वासियों की परेशानियों को सुनते है और इन परेशानियों को हल करने की कोशिश भी करते है | आज भी ”टॉक टू मेयर” कार्यक्रम के दौरान मेयर को शिकायत मिली की अस्पतालों में स्वास्थ्य साथी कार्ड को मान्यता नहीं दी जा रही है | मालूम हो की वार्ड नंबर 47 के पिंटू डे अचानक बीमार पड़ गए और उन्हें माटीगाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया | इलाज के बाद अस्पताल का बिल काफी ज्यादा आ गया, पिंटू की पत्नी पायल डे ने अस्पताल के अधिकारियों को स्वास्थ्य साथी कार्ड दिखाया, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं मिला | पायल डे ने इन्हीं परेशानियों को लेकर मेयर गौतम देव से मदद की गुहार लगाई |
लाइफस्टाइल
स्वास्थ्य साथी कार्ड हुआ फेल, मेयर को मिली शिकायत !
- by Gayatri Yadav
- April 15, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1324 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
