सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के गोड़ामोड़ इलाके में एक फैक्ट्री से कथित तौर पर 30 मजदूरों की अवैध रूप से छंटनी कर दी गई थी।
उसी के विरोध में मंगलवार को डाबग्राम-फुलबाड़ी प्रखंड तृणमूल मजदूर यूनियन ने उक्त कंपनी के सामने विरोध रैली निकाली और फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों समेत मजदूर संगठन के तमाम नेता विरोध में शामिल हुए |
उन्होंने मांग की कि बाहरी कर्मचारियों को काम पर नहीं लगाया जाना चाहिए और छंटनी किए गए कर्मचारियों को तुरंत फिर से काम पर रखा जाना चाहिए। डाबग्राम-फूलबाड़ी कर्मी संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सुकांतकर ने चेतावनी दी है कि अगर यह मांग नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा |
इस धरना प्रदर्शन में श्रमिक संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सुकांतकर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मो. अहिद, श्रमिक नेता मोहम्मद सलीम सहित अन्य लोग उपस्थित हुए |
लाइफस्टाइल
श्रमिक संघों ने निकाली विरोध रैली
- by Gayatri Yadav
- January 17, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1461 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
north bengal, Business, Business, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल की व्यापारिक क्षमता पर जोर, CWBTA की
September 27, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, newsupdate
आज से 15 दिनों तक कोई भी शुभ कार्य
September 25, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, mamata banerjee, newsupdate, Politics, SIR, WEST BENGAL, westbengal
ममता बनर्जी ने बंगाल में फिर चुनाव कराने की
September 25, 2026
