September 8, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

विश्व पर्यावरण दिवस पर नई पहल

सिलीगुड़ी: आज 5 जून का दिन है और हम पृथ्वी वासियों के लिए आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि आज विश्व पर्यावरण दिवस है | यह वही पर्यावरण है जहां हम रहते हैं यदि लाखों साल पहले पृथ्वी में पर्यावरण का निर्माण ना होता तो शायद यह वर्तमान समय ना होता | आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न संगठनों की ओर से जहां पेड़ लगाए जा रहे हैं और यह संदेश दिया जा रहा है कि, विश्व पर्यावरण के दिवस के अवसर पर एक पेड़ जरूर लगाए और इस पर्यावरण को बचाएं | आज डॉक्टर इस्माइल डेंटल क्लीनिक में भी विश्व पर्यावरण दिवस को मनाया गया और इस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉक्टर इस्माइल के सभी केंद्रों में एक अनोखी पहल देखने को मिली,जहां हर मरीज को एक पौधा उपहार स्वरूप दिया गया, साथ ही उनसे अनुरोध किया गया कि, वे इस पौधे को सींचने और पौधे के साथ एक तस्वीर भेजें | उस तस्वीर के अनुसार उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को साल में दो बार निशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा | आज विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉक्टर इस्माइल केंद्र द्वारा संकल्प लिया गया कि, वे शहर को हरा भरा बनाने का अभियान जारी रखेंगे |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *