सिलीगुड़ीः 16 अप्रैल मारवाड़ी युवा मंच, सिलीगुडी शाखा का 39वां शपथ ग्रहण समारोह समर्पण का आयोजन किया गया।
शपथ विधि कार्यक्रम में संबोधित करते कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ क उप महानिरीक्षक पंकज कुमार ने कहा कि यह युवाओं का देश है। युवा ही देश के विकास में बेहतर भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन मारवाड़ी युवा मंच युवाओं की एक ऐसी संस्था है जो सिलीगुड़ी समेत देश में स्वास्थ्य और शिक्षा में क्रांतिकारी परिर्वतन ला सकता है। उन्होंने कहा कि खासकर मायुम के युवा संपन्न परिवारों से आते है और उनमें सेवा की भावना कूट कूट कर भरी होती है। इसलिए खासकर समाज सेवा के क्षेत्र में मायुम काफी बेहतर काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। विशिष्ट अतिथि श्री कुलदीप बंशल ने नई टीम को बधाई देते हुवे कहाँ की मारवाड़ी युवा मंच समाज मे बेहतरीन सेवा देती आयी है, ओर आगे भी समाजिक दायित्वों का निर्वाह करते रहेंगे।
युवा महेश डालमिया, युवा उमेश गोयल , श्री अतुल झवर ओर श्री ओम प्रकाश अग्रवाल ने अध्यक्ष युवा आशु अग्रवाल, सचिव युवा ललित अग्रवाल , कोषाध्यक्ष युवा आंनद सिंघल समेत पूरी कार्यकारिणी टीम को शपथ पाठ करवाया।
मारवाड़ी युवा मंच का शपथ ग्रहण समारोह के शपथ ग्रहण समारोह में शहर के कई नामचित हस्तियां और समाजसेवी ने नयी कमेटी का उत्साहवर्धन किया। वहीं बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं भी दी। शपथ ग्रहण समारोह से पहले निर्वतमान अध्यक्ष मनीष बजाज ने अपनी टीम में बेहतर कार्य करने वाले युवा को स्मृति चिन्ह देकर उनके मनोबल को बढ़ाया तो आने वाली कमेटी को इससे बेहतर कार्य करने की उर्जा भरी और वार्षिक पत्रिका पुकार का विमोचन किया गया। सह सचिव युवा रोबिन मितृका ने गत साल की समस्त गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन युवा नितिन गोयल ने किया |
लाइफस्टाइल
मारवाड़ी युवा मंच, सिलीगुडी शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न !
- by Gayatri Yadav
- April 17, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1532 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
