September 19, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लोगों ने किया प्रदर्शन !

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा शहर में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के दौरान सिलीगुड़ी नगर निगम को विभिन्न तरह के बाधाओं को झेलना पड़ रहा है, जिससे शहर का माहौल काफी तनावपूर्वक बन गया है | आज फिर से जलपाई मोड़ में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया | इस दौरान नगर निगम को लोगों के प्रदर्शन का सामना करना पड़ा, कई वृद्ध महिलाएं सड़कों पर बैठकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगी | खुदरा व्यवसाय के साधारण संपादक बिप्लब राय ने इस दौरान संवाददाताओं के समक्ष मुखातिब होते हुए कहा कि, हम राज्य सरकार और नगर निगम द्वारा लिए गए इस निर्णय की सरहाना करते हैं, लेकिन जिस तरह से नगर निगम अभियान चला रही है, इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है, उन्होंने यह भी बताया कि, बीते शुक्रवार को खुदरा व्यवसाईयों के साथ नगर निगम के मेयर गौतम देब की एक बैठक भी हुई थी | इस बैठक के दौरान मेयर के सामने प्रस्ताव रखा था कि, बाजारों को उच्छेद न किया जाए, यदि इस तरह का निर्णय लेना होतो, यह निर्णय बाजार कमेटी ही लगी | लेकिन पिछले दो दिनों से नगर निगम के इंजीनियर नगर निगम की ओर से यहां आ रहे हैं और पूरी तरह फुटपाथ को खाली कर दिया गया है, आज भी नगर निगम के कर्मचारी यहां पहुंचे और उन्होंने फिर से दुकानों को खाली कर दिया है | इसी को लेकर व्यापारी आक्रोशित है उन्होंने यह भी कहा कि, मेयर ने व्यापारियों को पुनर्वास का आश्वासन दिया है, देखा जाए तो जितने भी व्यापारी है वह सरकारी जमीन पर ही व्यापार कर रहे हैं और नगर निगम की ओर से व्यापारियों को पुनर्वास दिया गया तो वह भी सरकारी जमीन पर ही दिया जाएगा, तो यही जमीन यदि पुनर्वास के तौर पर दे दिया जाए तो व्यापारियों के लिए यह उचित होगा | उन्होंने कहा कि, यही हमारी मांग है, नगर निगम और राज्य सरकार इस पर ध्यान दें | अतिक्रमण हटाने के दौरान माहौल काफी उत्तेजित हो गया था, वृद्ध महिलाएं सड़कों पर बैठकर विलाप करने लगी, साथ ही नारेबाजी के साथ लोगों ने जमकर प्रदर्शन भी किया |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *